SAMASTIPUR : पूसा थाना क्षेत्र की दिघरा पंचायत स्थित कल्याणपुर निवासी विश्वनाथ महतो के पुत्र 22 वर्षीय राकेश कुमार शुक्रवार की शाम नदी में स्नान करने के क्रम में डूब गया। इसकी सूचना मिलने के बाद पंचायत के प्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उसकी खोज शुरू कर दी।
बताया जाता है कि युवक शुक्रवार दोपहर बाद बूढ़ी गंडक नदी के बिरौली घाट पर स्नान करने गया था जहां से वह लौटकर घर नहीं पहुंच पाया। लोग उसके नदी में डूबने की बात ही बता रहे है। दिघरा
प्रशासन के द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुलवाकर दिनभर बूढ़ी गंडक में खोज कराई गई। लेकिन शाम तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासिक अधिकारियों के साथ-साथ आसपास के प्रतिनिधि सुनील कुमार सुमन, सरपंच अमोद कुमार शर्मा एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार, चितरंजन राय सहित कई लोग मौजूद रहे। वही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है