2020/12/10

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में ठंड के बीच कोहरे का कहर जारी रहेगा,रहें सतर्क

SAMASTIPUR : उत्तर बिहार में ठंड के बीच कोहरे का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान में लगभग 30 वर्षों के बाद बुधवार को इतनी गिरावट देखी गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार का बताना है कि अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 8 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। चार वर्ष पूर्व 2016 में दिसंबर महीने में एक रोज में इतनी गिरावट आई थी। 

बुधवार का अधिकतम तापमान 18.1 एवं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । मौसम वैज्ञानिक का बताना है कि उत्तरी बिहार में अभी दो-तीन दिनों तक कोहरा का कहर जारी रहेगा। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एवं तापमान में एकाएक अधिक गिरावट एवं नमी के कारण कोहरे लग रहे हैं। 
उन्होंने यह भी कहा कि रबी फसलों के लिए मौसम काफी अनुकूल है। वहीं पशुपालकों को अपने पशुओं पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पशुओं को घर में रखें एवं उसके बिछावन में फसलों की सूखी पत्तियां या पुआल अब बिछा दें। 
खाने में प्रोटीन की मात्रा को भी बढ़ा दे।