2020/12/30

समस्तीपुर में पुलिस ने महाकाल लिखे कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की...

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 ढेपुरा पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने महाकाल लिखे कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की।

एएसपी सह थानाध्यक्ष हिमांशु के नेतृत्व वाहन जांच के दौरान पेट्रोल पंप के समीप लावारिस हालत में खड़ी कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच के दौरान सूचना मिली थी कि एक लावारिस कार पेट्रोल पंप के समीप खड़ी है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महाकाल लिखे कार संख्या बीआर 1एम 2687 का शीशा लगा हुआ था। कांच तोड़ कर जांच की गई तो उसमें अंग्रेजी शराब से लदी कार्टन मिली। 
Input-dainik jagran