PATNA : बिहार में 2021 में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है. चुनाव आयोग के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी तैयारियां चल रही है. संभावना जतायी जा रही है कि मार्च से मई के बीच पंचायत चुनाव हो. चुनाव से पहले ही ये तय हो गया है कि 300 से अधिक मुखिया फिर से ताल नहीं ठोक पाएंगे.
मुखिया , सरपंच , पंचायत समिति सदस्य , वार्ड सदस्य , वार्ड पंच का क्षेत्र नगर निकायों में समाहित हो जाएगी. दरअसल, सरकार ने 103 नये नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी दी है. इस कारण दो सौ से अधिक पंचायत नगर पंचायत क्षेत्र में बदल जाएंगे. इसी तरह आठ नए नगर परिषद के सृजन के साथ ही 32 नगर पंचायतों को अपग्रेड कर नगर परिषद बना दिया गया है.
वार्डवार मतदाता सूची 12 जनवरी तक
बिहार पंचायत चुनाव, 2021 को लेकर वार्डवार मतदाता सूची 12 जनवरी तक तैयार हो जाएगी. 13 से 18 जनवरी के बीच प्रारूप मतदाता सूची की छपाई (मुद्रण) व 19 को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. बता दें कि इस बार बिहार पंचायत चुनाव बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से होगा.