कहा कि करीब 50 वर्षों से अधिक समय से महाविद्यालय में सेंट्रल बैंक की शाखा संचालित की जा रही है। इसमें सेवानिवृत हो चुके सैकड़ों पेंशनधारी का खाता है। कालेज के छात्र-छात्राओं को भी चालान जमा करने में सुविधा मिलती है। मुख्य शाखा में विलय के बाद पेंशनधारी समेत छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाई होगी।
राजद प्रवक्ता राकेश ठाकुर ने कहा कि बैंक प्रबंधन के इस निर्णय पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य को भी विलय के फैसले पर छात्र-छात्राओं की कठिनाई पर विचार करना चाहिए। सभा की अध्यक्षता माकपा नेता दिनेश कुमार राय ने की।
मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव नूर आलम, माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, सुरेन्द्र सिंह मुन्ना, उपेन्द्र राय, दिनेश कुमार राय, सत्यनारायण सिंह, रघुनाथ राय, उमेश राय, विष्णु राय, रामविनोद पासवान, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, जयलाल राय, राजू राय, अशोक राय, राजकुमार राय आदि मौजूद रहे।