2020/12/08

समस्तीपुर : दरभंगा-पटना सवारी गाड़ी का आज से होगा परिचालन,यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

SAMASTIPUR : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे मंडल के दरभंगा- पटना व सहरसा- पटना के बीच मेमू स्पेशल सवारी मंगलवार 8 दिसंबर से चलाने का फैसला किया है। सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी सरस्वतीचंद्र ने बताया कि 03357/58 नंबर की सवारी ट्रेन का परिचालन मंगलवार से किया जाएगा।

यह ट्रेन दरभंगा से शाम के 3 बजे चलकर समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर के रास्ते रात के 20:45 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि ट्रेन पटना से सुबह 6:40 बजे चलकर दोपहर के 12:44 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी तरह पटना- सहरसा मेमू ट्रेन पटना से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 1:16 बजे सहरसा पहुंचेगी। जबकि सहरसा से यह ट्रेन 3:00 बजे खुलकर रात के 21:40 बजे पटना पहुंचेगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 05509 सहरसा- जमालपुर मेमू सवारी गाड़ी का परिचालन भी आज से शुरू होगा। यह ट्रेन सहरसा से सुबह 7:35 पर चलकर 10:22 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

जबकि जमालपुर से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम के 4:00 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। बाहर हाल उपरोक्त सभी ट्रेनों का परिचालन 31 दिसंबर तक करने का फैसला लिया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करना होगा।