DESK : भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहे जाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रानी चटर्जी और अभिनेता खेसारी लाल यादव दोनों ही इंडस्ट्री के पसंदीदा कलाकार है. दोनों स्टार्स कई फिल्म और गानों में एक साथ नजर आ चुके हैं. इतना ही नहीं रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं. उनके कई गाने अक्सर ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं और काफी पसंद भी किए जाते हैं. इन दिनों भी यूट्यूब पर रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव का एक गाना 'बंगलावाली जंगला से लाइन मारेली' यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है.
गाने में रानी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. गाने में एक्ट्रेस ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दर्शक गाने के वीडियो पर कमेंट्स कर रानी चटर्जी और खेसारी लाल की रोमांटिक केमिस्ट्री की तारीफें कर रहे हैं. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. साथ ही इस गाने के वीडियो पर अब तक 3,371,623 व्यूज आ चुके हैं. इस रोमांटिक गाने को खुद खेसारी लाल यादव और कल्पना ने मिलकर गाया है. गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं.
म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है. दोनों का ये रोमांटिक गाना उनकी भोजपुरी फिल्म 'जानम' का है. इस फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं, जबकि फिल्म निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार और अनुज कुमार हैं. बता दें कि फिल्म में खेसारी लाल यादव, विराज भट्ट, रानी चटर्जी और पूनम दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं रानी चटर्जी अक्सर अपने फोटोशूट की फोटो और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आती हैं.