2020/12/20

पाखी हेगड़े और निरहुआ का गाना 'दौलत के आगे प्यार के' ने दर्शकों को किया इमोशनल

DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े अपने फैंस के बीच काफी फेमस और पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस हैं. वो अपनी कई भोजपुरी फिल्मों और रोमांटिक गानों के लिए काफी जानी जाती हैं. साथ ही पाखी हेगड़े एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरी सिंगर भी हैं, जो अपनी शानदार आवाज के लिए काफी जानी और पसंद भी की जाती हैं. इसके अलावा पाखी हेगड़े के नए और पुराने गाने यूट्यूब पर भी काफी वायरल होते हैं, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किए जाते हैं. उनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेका के सुपरस्टार निरहुआ के साथ काफी जमती है.

वहीं हाल ही में उनका एक बेहद पुराना रोमांटिक गाना ‘दौलत के आगे प्यार के’ यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में पाखी के साथ भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यदाव 'निरहुआ' भी नजर आ रहे हैं. गाने में पाखी दुल्हन के रुप में नजर आ रही हैं. साथ ही गाने में निरहुआ गाने में काफी दुखी नजर आ रहे हैं और शराब पीते हुए आ रहे है और वो साथ में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही गाने में पाखी भी काफी दुखी नजर आ रही हैं.

गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि पाखी की किसी और से शादी हो रही हैं और उसको लेकर निरहुआ दुखी नजर आ रहे हैं. इस गाने को आलोक कुमार ने गाया है. गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है. इस गाने के वीडियो पर अब तक 44,989,758 व्यूज आ चुके हैं. वहीं अगर बात दोनों की जोड़ी की जाए, तो दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद किया जाता है. चाहे फिर दोनों किसी फिल्म में नजर आए या किसी गाने में. इस गाने में भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.