2020/12/12

'लॉ एंड आर्डर' पर सीएम नीतीश कुमार का अधिकारियों को सख्त आदेश- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी मजबूती के साथ करें काम

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लॉ एंड आर्डर पर बैठक की है. यह मुख्यमंत्री द्वारा इस महीने में तीसरी बैठक है. इस बैठक में बिहार के सभी जिलों के डीएम और एसपी को बुलाया गया.

वहीं उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी मजबूती के साथ काम किया जाए क्योंकि प्रदेश में विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेवारी है. अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री ने रात्रि गश्ती के साथ-साथ नियमित गश्ती भी अनिवार्य रुप से करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करवाया जाए और धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के भी निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश:-

  • क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करें
  • विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेवारी है
  • अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों को मिलेगा
  • रात्री गश्ती के साथ-साथ नियमित गश्ती भी अनिवार्य रुप से करें
  • शराबबंदी का सख्ती से पालन करें, धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें
  • ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं
  • महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखें, उनके खिलाफ हो रहे अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें
  • भूमि विवाद के समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमित रुप से बैठक करें
  • सभी के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे