2020/12/05

किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में किया चक्का जाम

SAMASTIPUR : तीनों कृषि बिल को वापस लेने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हर पंचायत में धान खरीद की गारंटी करने, प्रस्तावित बिजली बिल 2020 को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा-माले व अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत पूसा प्रखंड के सैदपुर पुल( दरभंगा- समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर) मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार के विरुद्ध रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा भी हुई। सभा की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राय व संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। 

 सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि किसान आंदोलन पर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे दमन के खिलाफ पूरे देश के किसान आक्रोशित है। इस कारण पूरे देश के किसान आंदोलन में उतरते जा रहें हैं। मौके पर किसान महासभा के प्रखंड सचिव रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, राजाराम सिंह, पप्पू सिंह, कुंदन कुमार,  सुधांशु कुमार, प्रवीण कुमार, दिलीप राजा, अभिनाश कुमार, बूटन कुमार, निरंंजन कुमार, राज कुमार राय, सुंदेश्वर राम,  मनोज महतो, शिवचंद्र सहनी, मोनू कुमार इत्यादि मौजूद थे।