2020/12/05

समस्तीपुर: कोरोना महामारी के बीच हसनपुर चीनी मिल का पेराई शुरू,हवन पूजन के बाद चीनी मिल का शुभारंभ

SAMASTIPUR : हसनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ डोंगा पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ. विधिवत पूजा देवघर के पुजारी श्री मुन्ना पंडा के द्वारा कराया गया। पिराई सत्र का शुभारंभ कार्यपालक अध्यक्ष मेहताब सिंह एवं कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना शंभू प्रसाद राय के द्वारा फीता काटकर किया गया। 

चीनी मिल परिसर स्थिति मंदिर में पूजा- पाठ के बाद चीनी मिल के डोगा पर विधिवत पूजा एवं हवन का आयोजन हुआ. तत्पश्चात प्रथम रेलगाड़ी के बैलों का पूजा किया गया एवं गाड़ीवान प्रेम लाल पासवान को शॉल एवं मिठाई आदि देकर सम्मानित किया गया. 

कोरोना महामारी को देखते हुए एवं प्रशासन के निर्देशानुसार गत वर्षों के अपेक्षाकृत इस वर्ष मिल के शुभारंभ का आयोजन सीमित दायरे में रखा गया.इस वर्ष कोरोना के विभीषका एवं किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुभारंभ के अवसर पर किसानों एवं अधिकारियों को आमंत्रित नही किया गया था. कोरोना को लेकर चीनी मिल द्वारा अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है.चीनी मिल के बाहर से आने वाले सभी कर्मचारियों को अस्पताल में शिविर लगाकर कोरोना जांच के पश्चात ही ड्यूटी पर लिया जा रहा है। 

इस अवसर पर मनोज प्रसाद सिंह,वाई पी सिंह,महेंद्र सिंह तोमर,उदय राज श्रीवास्तव,श्री रामकृष्ण प्रसाद,दिनेश कुमार,गौरव कुमार सिंह,नीरज कुमार, रोहित राना,अतुल कुमार मिश्रा, रामकिशोर चौधरी,गिरीश कुमार,मुकेश कुमार,योगेंद्र तिवारी,संजय सिंह लल्लू, अजय त्रिवेदी,दीपक कुमार,अमित कुमार राय,सतीश कुमार सिंह एवं गन्ना विभाग सहित अन्य पदाधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।