SAMASTIPUR : सम्पूर्ण देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद के तहत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट में रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार एवं कल्याणपुर चौक पर राजद प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव,माकपा के प्रखंड संयोजक श्याम किशोर कमल,भाकपा नेता राम विलास प्रवासी के संयुक्त अध्यक्षता में सड़क जाम एवं सभा हुई।
जिसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। कार्यक्रम के माध्यम से वक्ताओं ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब कृषि आधारित कानून वापस लो अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीति के कारण केवल कॉरपोरेट जगत को फायदा होगा। सरकार धीरे-धीरे एमएसपी और खरीद की परंपरा को समाप्त कर देगी।
इस कार्यक्रम को माकपा के विश्वनाथ महतो,विद्यानंद विद्यार्थी, शशिकांत झा,महेश कुमार,सिया प्रसाद यादव, क्रांति कुमार, कृष्णमूर्ति, गणेश पासवान,चंद्रदेव प्रसाद सिंह, जागेश्वर महतो एवं भाकपा के अंचल सचिव विनोद कुमार विनय तथा राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष उमेश पंडित, युवा अध्यक्ष महेश कुमार, योगेश्वर सिंह संजय कुमार, मंटून राय, दिलीप पंजियार आदि ने संबोधित किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट