GAYA : जिले के गया कॉलेज में मंगलवार को उस वक़्त सब हैरान हो गए जब दुल्हन के जोड़े में ऋचा परीक्षा देने पहुंची. मंगलवार की अहले सुबह शादी सम्पन्न होने के बाद ऋचा ससुराल जाने की बजाय पहले कॉलेज पहुंची और परीक्षा दी. इसके बाद घरवालों ने शाम को उसकी विदाई की. मामला गया के चांदचौरा मोहल्ले की है.
दरअसल, गया के चांदचौरा मोहल्ला निवासी राजीव कुमार की बेटी ऋचा कुमारी की शादी कल रात जहानाबाद जिले के अरवल के अशोक शर्मा के बेटे राजीव कुमार से हुई. इसके बाद सुबह लड़का और लड़की पक्ष के लोग विदाई की तैयारी में जुटे थे, तभी ऋचा जो बीए पार्ट थर्ड की छात्रा है और साइकोलॉजी से ऑनर्स कर रही है वो अपनी आखिरी विषय की परीक्षा देने के लिए दुल्हन की साड़ी में ही गया कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र जा पहुंची.
इस बीच दूल्हे राजा अपने ससुराल में ही दुल्हन का इंतेजार करते दिखे. परीक्षा देकर से वापस लौटने के बाद ऋचा को शाम को मायके वालों ने ससुराल के लिए विदा किया.