2020/12/09

समस्तीपुर में नवजात बच्ची को जन्म के बाद खेत में फेंका ,देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी

SAMASTIPUR : शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार गांव के मकड़ी बांध के निकट एक खेत में मंगलवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। इससे खेत में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। खेत में फेंके गए शव को जानवर घसीट कर गड्ढे में लेे गये थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि रात में ही नवजात को किसी ने खेत में लाकर फेंका होगा। 

कोई नवजात की किस्मत को कोस रहा था तो कोई उस कठोर हृदय वाली मां को कोस रहा था जिसने उसे जन्म देने के बाद खेत में फेंक दिया। कुछ लोगों का कहना था अपने कंलक को छुपाने के लिए नवजात बच्ची को जन्म के वाद खेत में फेंक दिया गया है