2020/12/09

समस्तीपुर में लड़की को लेकर फरार ,लड़की के पिता ने पुलिस से बरामदगी की लगाई गुहार

SAMASTIPUR : चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने थाने में मंगलवार को आवेदन देकर लड़़की की बरामदगी की गुहार लगाई है। 

आवेदन में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने के जारंग मल्लाह टोली निवासी देवनारायण ठाकुर का पुत्र संजीव ठाकुर उर्फ नाथू ठाकुर ने बीते 2 दिसंबर को उनकी 13 वर्षीय नाबालिक पुत्री को अपहृत कर गायब कर दिया है। थानाध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।