DESK: अधिकारी प्रेमिका के साथ घूम रहा था. लेकिन प्रेमिका के साथ मस्ती करते हुए उसकी पत्नी ने देख लिया. जिसके बाद दोनों की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी. जिस शख्स की पत्नी ने पिटाई की वह अधिकारी है. यह घटना मध्य प्रदेश के दमोह की है.
महिला पति की शिकायत करने हटा थाना पहुंची थी, इसी दौरान प्रेमिका भी हटा थाने पहुंची। दोनों के आमने सामने आने से पत्नी का गुस्सा प्रेमिका पर फूट पड़ा और चप्पलें चल गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति पटेरा जनपद में सचिव के पद पर पदस्थ है जबकि प्रेमिका बड़वानी जिले में किसी सरकारी संस्था में पदस्थ है। हालांकि बाद में हाई वोल्टेज ड्रामा होने के चलते दोनों के बीच समझौते की बात भी सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला और युवती आपस में बहने हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो तेजी से वायरल है। जो हटा के पुलिस थाना परिसर में घटित हुआ है।
हटा थाना टीआई दीपक खत्री का कहना है कि एक महिला दो दिन पहले अपने पति के प्रेम प्रसंग की शिकायत दर्ज कराने आई थी। इसी दौरान प्रेमिका भी थाने पहुंच गई। जिससे महिला अपना आपा खो बैठी और युवती को मारने का प्रयास किया हालांकि बाद में दोनों के राजीनामा की बात होने लगी और वह वापस चली गई।