2020/12/22

बैंड बाजा के साथ घोड़े पर सवार होकर पहुंचे विधायक सबसे बड़ा पुल का किया उद्घाटन .......

DEOGHAR :  बहुउद्देशीय 11 करोड़ की लागत कुंडारो- जमुआ घाट पर निर्मित पुल का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने नये अंदाज में किया. सोमवार को दोपहर 3 बजे पत्थरड्डा चौक से सैकड़ों लोगों के साथ बैंड बाजा के साथ घोड़े पर सवार होकर नवनिर्मित पुल पर पहुंच कर उद्घाटन किया. विधायक श्री सिंह इससे पहले 5 दिसंबर, 2018 को हाथी पर सवार होकर एक पुल का शिलान्यास किया थे.

धोड़े पर सवार होकर बैंड बाजा के साथ पहुंचे श्री सिंह ने पुल का उद्घाटन करते हुए इसे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर महतो के नाम से समर्पित किया. विधायक ने कहा कि यह पुल होने से कई पंचायतों के लोगों को देवघर एवं मधुपुर जाने में आसानी होगी. आवागमन की बेहतर सुविधा लोगों को मिलेगी.

उन्होंने कहा कि जब वे कृषि मंत्री थे, उस समय ग्रामीणों की मांग पर पुल की स्वीकृति दिलवायी थी और 5 दिसंबर, 2018 को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. लोगों के सहयोग से 2 साल 16 दिन में पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ.