DESK : भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 4200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 21 दिसंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की गई है. जिसके तहत कर्नाटक पोस्टल सर्किल और गुजरात पोस्टल सर्किल के लिए ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 4299 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है. बता दें कि डाक विभाद में GDS के पदों पर नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
India Post Recruitment 2020-21: पदों की संख्या
गुजरात और कर्नाटक पोस्टल सर्किल में GDS के कुल 4269 पदों पर भर्ती की जाएगी.
- गुजरात पोस्टल सर्किल - 1826 पद
- कर्नाटक पोस्टल सर्किल - 2443 पद
GDS Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
Postal Circle Recruitment के तहत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.
India Post GDS Recruitment: आयु सीमा
डाक विभाग में GDS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है.
GDS Recruitment: आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
कितना मिलेगा वेतन

कैसे होगा चयन?
डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा.
तब तक करें आवेदन?
भारतीय डाक विभाग (India Post) के गुजरात और कर्नाटक पोस्टल सर्किल में GDS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाना होगा. बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2021 निर्धारित है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.