2020/12/29

बड़ी खबर : समस्तीपुर में युवक को मारी गोली,हालत नाजुक देखते हुए किया रेफर..

SAMASTIPUR : ताजपुर प्रखंड में बंगरा थाना क्षेत्र की रहीमाबाद पंचायत के कॉलेज रोड में मस्जिद के निकट एक युवक को गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे एक निकट के निजी क्लीनिक में ले गया। 

वहां से उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। गोली कैसे लगी, लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है। स्वजनों का कहना है कि जमीनी विवाद चल रहा था। 

कई बार पंचायत भी हुई है। उसी विवाद में गोली चली है। स्पष्ट जानकारी समाचार प्रेषण तक नहीं मिल पा रही है। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। मामले की जाच कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि छानबीन चल रही है।

 जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। रेफरल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का नाम मो.अली बताया जा रहा है। जो बेल्डिंग का काम करता है।