SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया पंचायत के (दियानतपुर टोला) वार्ड संख्या-13 के बांध किनारे लीची बागान से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।
गुप्त सूचना के आधार पर विभूतिपुर थाना ने एक 12 चक्का ट्रक, एक पुराना मालवाहक पिक अप तथा एक सफेद कलर के मारुति सुजुकी कार पर लदे कुल 317 कार्टून शराब 9600 बोतल में जिसकी कुल मात्रा 2816.640 लीटर बरामद किया।
वहीं थाना क्षेत्र के शुभम कुमार उर्फ मन्नू, गौरव कुमार उर्फ बुटन, गणेश कुमार, आदित्य राज उर्फ गुड्डू मिश्र के नामजद कांड संख्या- 379 /20 दर्ज करते हुए आगे कि कार्यवाई में जुट गए हैं।
वहीं दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटपारा पंचायत के वार्ड संख्या- 3 में छापेमारी कर पंकज कुमार सहनी, पिता-परमेश्वरी सहनी के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया। जिसका कांड संख्या 380 / 20 दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट