SAMASTIPUR : सरायरंजन थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी मुर्गा फार्म संचालक केदारनाथ झा (50) की रविवार की देर शाम हत्या किए जाने के विरोध में सोमवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने पतैली त्रिमुहानी के निकट सरायरंजन-घटहो मुख्य मार्ग को शव के साथ जाम कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के स्वजनों को न्याय के साथ सभी अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए एवं मृतक के स्वजनों को उचित मुआवजा मिले। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।
घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय थाने की पुलिस के आश्वासन को भी आक्रोशित लोगों ने अनसुनी कर दी और वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने आक्रोशितों को समझाने -बुझाने प्रयास किया। वहीं डीएसपी के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। तीन घंटे बाद सड़क जाम हुआ समाप्त
डीएसपी ने मृतक के स्वजनों से घर पर पहुंचकर आधे घंटे तक घटना की जानकारी ली। इसके बाद डीएसपी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूछे जाने पर सदर डीएसपी ने बताया कि मृतक की मां आनंदी देवी के बयान के आधार पर आधा दर्जन नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है। वहीं घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया गया है।
बता दें कि उक्त अधेड़ अपनी मां आनंदी देवी के साथ मुर्गा फार्म के समीप रविवार की देर शाम बैठा था। इसी बीच तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके।सभी परिजनों को रो -रो कर बुरा हाल था। वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।
भोजपुर गांव में रविवार की देर शाम एक अधेड़ केदारनाथ झा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की पहचान उक्त गांव निवासी रामप्रमोद झा के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ कर रही । वहीं अन्य सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Input-dainik jagran