SAMASTIPUR : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में 10 दिसम्बर की रात्रि एवं 11 दिसंबर की रात्रि को सिंघिया थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी का उदभेदन करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
इस सम्बंध में रोसड़ा थाना पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रोसड़ा के डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि पंकज पोद्दार पिता अनमोल पोद्दार और सुरेश पोद्दार 11 दिसंबर को सिंघिया थाना के राजा मोबाइल सेंटर में चोरी करते रंगे हाथों मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार किया गया। राजा मोबाइल सेंटर पंकज पोद्दार के सगे भाई राजा पोद्दार की दुकान है। इसी दुकान से चोरी हुए जेवर और नगदी के साथ ही दोनों धराए।
पूछताछ के क्रम में दोनों ने 10 दिसम्बर की रात मुरादपुर गांव में अपने ही घर में चाँदी का जेवर और पीतल के बर्तन की चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए चोरी का सामान लालपुर चौक के दुकानदार सुरेश पोद्दार के दुकान में छिपाने की बात कही।
इस सूचना पर सिंघिया थाना और रोसड़ा थाना ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सुरेश पोद्दार के लालपुर स्थित दुकान और मुरादपुर के गजेंद्र पोद्दार के घर से चोरी का सामान, बर्तन,कपड़ा और नगदी बरामद करते हुए गजेंद्र पोद्दार को भी हिरासत में ले लिया गया। इनके पास से सिंघिया से चोरी के जेवर में दो ढोलना,अंगूठी 3,कर्णफूल 1,लॉकेट 2,कान का नग 1 जोड़ा और 41 हजार रुपया नगद जबकि मुरादपुर के अनमोल पोद्दार के यहाँ से चोरी गए पीतल का बर्तन और चाँदी का जेवर बरामद हुआ।