2020/12/13

ससुराल आया युवक अगवा, बरामदगी की मांग को लेकर हाईवे किया जाम,अपहरण व मर्डर की आशंका

BHOJPUR : जिले के संदेश में ससुराल आए एक युवक के अगवा होने को लेकर आक्रोशित ग्रामीण रविवार को सड़क पर उतर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने सरैया के समीप नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सड़क पर उतरे ग्रामीण अपहरण व हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में लगी हुई है। सड़क जाम व हंगामे के कारण परिचालन अवरुद्ध हो गया है।

अपहरण को लेकर दर्ज कराई प्राथमिकी

अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। अपहृत युवक मनोहर चौधरी रोहतास जिले के नासरीगंज थाना के जमालपुर गांव निवी बंधु चौधरी का पुत्र बताया जाता है, जो पेशे से मुंशी का काम करता था। पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध अशोक चौधरी को उसके ससुराल रेपुरा से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नंवबर में ससुराल आया था युवक

बताया जाता है कि रोहतास जिले के नासरीगंज थाना के जमालपुर गांव निवासी मनोहर चौधरी नवंबर महीने के अंत में संदेश के सरैया गांव निवासी सुरेश चौधरी के घर अपने ससुराल आया हुआ था, जिसके बाद से वह सरैया में ही रह रहा था। 

फोनकर चचेरे भाई ने बुलाया था

बताया जाता है कि 10 दिसंबर को ससुराल आए अशोक चौधरी ने  फोन कर मनोहर को अपने ससुराल बुलाया था। देर रात तक जब वो वापस ससुराल नहीं लौटा तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बखद संदेश थाने में लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें गांव के चचेरे भाई अशोक कुमार पर फोन से बुलाने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान बरामदगी नहीं होने पर रविवार को आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए। नासरीगंज-सकड्डी हाईवे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर दारोगा अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को समझाने का प्रयास किया गया।