2020/12/12

घर के अंदर पति -पत्नी का शव मिलने से सनसनी,पति ने पहले पत्नी को मार कर खुद फाँसी लगा ली

PATNA : बिहटा के सिमरी गांव के बंशी टोला के एक घर से पति और पत्नी की लाश मिली है। एक घर में दो-दो मौत से पूरा गांव सन्न है। हर जगह इस घटना की चर्चा हो रही है। पत्नी के गर्दन और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं पति के गर्दन पर रस्सी के निशान हैं। इससे लगता है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की होगी।

दोनों निसंतान थे

मृतका का पति दीपक उर्फ दीवाली (45 वर्ष) गुदड़ी राय का बेटा है। मृतका का नाम संगीता (40 वर्ष) है। दोनों निसंतान थे। घर में दो-दो मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव के लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। इसके बाद FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

मानसिक रूप से बीमार था दीपक
फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दीपक मानसिक रूप से बीमार था। आशंका जतायी जा रही है कि पहले उसने पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।