2020/12/15

समस्तीपुर में तीन दिन बाद सुबह में 8 बजे तक छाया रहा कोहरा,दिन के समय अच्छी धूप ,वहीं शाम से लेकर सुबह तक ठंड रहेगी

SAMASTIPUR : ठंड को लेकर मौसम का रोज एक नया रूप देखने को मिल रहा है। इसी दौरान सोमवार को तीन दिन बाद सुबह में 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिससे ग्रामीण इलाकों में 50 मीटर व शहरी क्षेत्रों में 100 मीटर दृश्यता ही रही। बताया जाता है कि तीन दिनों से सुबह 6 बजे से ही मौसम साफ रह रहा था। जबकि सोमवार को सुबह 8 बजे तक अच्छा कोहरा लगा था।

9 बजे के बाद ही मौसम पूरी तरह से साफ हो सका। हालांकि पूसा स्थित मौसम विभाग के तकनीशियन डॉ. गुलाब सिंह का बताना है कि अभी दिन के समय अच्छी धूप होगी जो ठंड से राहत देगी। वहीं शाम से लेकर सुबह तक ठंड रहेगी।

वहीं रात से सुबह तक कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 6-8 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली पछिया हवा शाम के वक्त मौसम को ज्यादा ठंडा रखेगी। ऐसे में बाहर नहीं निकलने व गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

बताया गया कि अधिकतम तापमान 24.01 डिग्री रहा जो न्यूनतम तापमान का दोगुना था। रात को ठंड का एहसास बढ़ा रहा। वहीं सुबह में बाइपास, एनएच व एसएच की सड़कों पर कोहरे के कारण जहां गाड़ियों की संख्या कम दिखी।