2020/12/15

समस्तीपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,3 लड़की, 2 युवक और 2 कर्मी को पुलिस ने पकड़ा

SAMASTIPUR : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जो पुलिस की रेड से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उस जगह पर गलत धंधा किया जाता हैं।

ताजा मामला दलसिंहसराय शहर के ब्लॉक के पीछे गोसपुर रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर सोमवार को DSP के नेतृत्व में रेड की गई। इस दौरान होटल के विभिन्न कमरों से पुलिस ने देह व्यापार में शामिल तीन लड़की व दो लड़के को पकड़ा।


वहीं होटल मालिक का पुत्र उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी वार्ड संख्या 11 निवासी लालबाबू साह के पुत्र कुंदन कुमार व उसके मैनेजर विक्कू राय के पुत्र पप्पू कुमार को भी हिरासत में लिया है। ये होटल उजियारपुर के प्रखंड उप प्रमुख की बताई गई है।

इस संबंध में DSP दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई है।छापेमारी में प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष हिमांशु, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, सीओ अमरनाथ चौधरी, दारोगा संगीता कुमारी सहित महिला व पुरुष सिपाही के जवान शामिल थे।