2020/12/15

ब्रेकिंग : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की तारीख बदली,1 से 13 फरवरी 2021 तक होगी इंटर परीक्षा

PATNA : बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. एक से 13 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पहले इंटर के एग्जाम तीन फरवरी से शुरू होने थे. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि कुछ कारणों के कारण वार्षित परीक्षा के तीनों संकाय की तारीखों में बदलाव किया दा रहा है. 1 फरवरी को भौतिकी की परीक्षा होगी.

हर दिन पहली शिफ्ट में सुबह 9.30 से 12.45 तक परीक्षा होगी और दूसरी शिफ्ट में 1.45 से लेकर पांच बजे तक छात्र प्रश्नों के उत्तर लिख सकेंगे. 

परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए भी दिए जाएंगे. वहीं दृष्टिबाधित और दिव्यांग छात्र जो स्वंय नहीं लिख सकते हैं उनके लिए लेखक रखने की अनुमति भी बोर्ड देगा. ऐसे में छात्रों को एग्जाम के लिए निर्धारित समय से 20 मिनट प्रति घंटा ज्यादा समय दिया जाएगा. दृष्टिबाधित छात्रों को पहले की ही तरह विज्ञान के स्थान पर संगित और गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय का एग्जाम पुराने सिलेबस के आधार पर लिया जाएगा. 

12वीं बोर्ड परीक्षा की नई डेटशीट यहां देख सकते हैं 

बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम नई डेटशीट

बोर्ड ने ऐलान किया है कि हर परीक्षा सेंटर को एग्जामिनेशन ऐप से जोड़ा जाएगा. इस ऐप द्वारा बिहार बोर्ड की इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2021 पर नजर रखी जाएगी. सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, केंद्र पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षक, सभी डीपीओ और डीईओ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा. 


9 जनवरी से शुरू होगी प्रायोगिक परीक्षा
बोर्ड ने सैद्धांतिक परीक्षा के साथ प्रायोगिक परीक्षा की तिथि भी घोषित की है। प्रायोगिक परीक्षा नौ से 18 जनवरी तक चलेगी। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेज दी गयी है। बोर्ड की मानें तो नौ से 18 जनवरी 2021 के बीच तमाम स्कूलों को प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करनी है।