2020/12/02

बेगूसराय के रास्ते चलेगी गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 5 जिलों के यात्रियों को फायदा

BEGUSARAI: बेगूसराय के यात्रियों के लिए रेलवे ने फिर से एक ट्रेन की सौगात दी है. बेगूसराय से गुजरात के गांधीधाम जाने एवं गांधीधाम से बेगूसराय आने के लिए गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए दी गयी है.ताकि बेगूसराय के लोग गांधीधाम से व्यापार या फिर निजी कार्यों के सिलसिले में आ-जा सकें.

जहां दो मिनट रुकने के बाद मुंगेर, सुल्तानगंज के रास्ते अपने आखिरी पड़ाव भागलपुर तक जायेगी. यह ट्रेन चार ट्रिप में 4,11,18 एवं 25 दिसंबर को गांधीधाम से चलकर बेगूसराय के रास्ते भागलपुर तक जायेगी.

गाड़ी संख्या- 09452 स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर सोमवार की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर भागलपुर से खुलेगी जो सुल्तानगंज, मुंगेर के रास्ते 8 बजकर 30 मिनट पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. जहां दो मिनट रुकने के बाद अगले स्टेशन बरौनी, समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन के रास्ते विभिन्न स्टेशन होते हुए गांधीधाम पहुंचेगी.सात दिसंबर के अलावा यह ट्रेन 4,21 एवं 28 दिसंबर को 4 ट्रिप में चलेगी.