SAMASTIPUR : शहर के काशीपुर स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक सेवानिवृत्त सैनिक से मोबाइल पर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है। पीड़ित कल्याणपुर थाना के समरिया टोल निवासी भिखारी साह ने नगर थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
बताया कि पिछले सात साल से सपरिवार वीर कुंवर कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार करीब एक बजे मोबाइल पर अज्ञात नंबर से तीन बार कॉल आई। कॉल उठाने पर दूसरी ओर के व्यक्ति ने अपना नाम ताहिर बताया और पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की।
मांग पूरी नहीं होने पर उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।