2020/12/08

भारत बंद के दौरान 3 लाख की चोरी, सड़क जाम में फंसी गाड़ी से रुपये लेकर भागे चोर...

SUPAUL: सदर बाजार में आज दिन दहाड़े उचक्कों के द्वारा एक पेट्रोल पम्प पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपये उड़ा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात ये है जहां घटना घटित हुआ है वो जगह हर वक्त लोगों का भीड़ रहता है. इसके बाबजूद लोगों के आंखों में धूल झोंक कर शातिर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसके सहारे सदर पुलिस जांच शुरू कर दिया है.

दरअसल, आज भारत बंद होने के कारण सदर बाजार में वाहनों की आवाजाही बंद था. लिहाजा एक व्यक्ति ने अपनी कार को पेट्रोल पम्प परिसर में पार्किंग कर दिया और कुछ क्षणों के लिए वे कार से निकलकर दूसरी जगह चले गए। इस बीच शातिर चोरों की नजर उस कार पर पड़ी. और मौका पाकर बाइक पर सवार दो शातिर चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ा और कार में रखे तीन लाख रुपये लेकर चलते बने।

बताया गया कि पीड़ित व्यक्ति जितेंद्र कुमार सदर बजार के वार्ड नं 4 का निवासी हैं, जिन्होंने आज एसबीआई से तीन लाख रुपये निकासी कर अपने घर जा रहे थे लेकिन चूंकि बाजार में भारत बंद के कारण जाम लगा था. जिसके चलते उसे गाड़ी साइड करके पेट्रोल पम्प पर खड़ी करनी पड़ी ,इस बीच ये घटना घट गई। हालांकि घटना के बाद सदर पुलिस मौकाए वारदात पर पहुंच सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है। और जल्द ही घटना के उद्भेदन करने में जुट गए हैं.