SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा भारत सरकार के किसान विरोधी कानून के विरोध में पूरे देश के किसानो के संगठनो के द्वारा भारत बंद के आह्वान पर सिंघिया घाट चौराहा को किसानो के समर्थन में विभूतिपुर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में सड़क जाम किया गया। इस कार्यक्रम में एक सभा हुई। जिसका संचालन रालोसपा व्यवसकायिक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालू महतो ने कहा कि किसान हमारे अन्न दाता है। उनके हितो की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। जिस कारण आज रालोसपा उनके समर्थन में सड़क पर उतरी है। यदि भारत सरकार किसान विरोधी कानून को वापस नहीं लेती है, तो इससे भी बड़ा आन्दोलन होगा।
जिससे निपटना उनके बुते कि बात नही होगी। वहीं इस कार्यक्रम को समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सुरेश चौधरी ने कहा कि जो सरकार किसानो के हित का काम नही करेगा। उसे किसान चलने नही देगी। जब एक अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार चली गई, तो आज तो देश का 70 प्रतिशत किसान आन्दोल कर रहे हैं।
इस सरकार को भी जाना ही पड़ेगा। नहीं तो कानून वापस लेना ही पड़ेगा।रालोसपा प्रदेश सचिव रामकरण चौधरी ने अपने जोरदार सम्बोधन में कहा कि मैं भी एक किसान हूं और किसानों का दर्द जानता हूं। किसान अपने भूखे रह कर पूरे देश की जनताओ का पेट भरने का काम करते हैं। आज उसका अस्तित्व खतरे में है तो हमारा कर्तव्य बनता है। कि हम उनके आंदोलन में सहयोग करे।
जिससे उसकी मांग को मानते हुए किसान विरोधी काला कानून वापस लेने को सरकार मजबूर हो सके। कार्यक्रम को अरविन्द कुशवाहा,लक्ष्मण कुमार जग्गा, चंदन कुमार, रामेश्वर प्रसाद मौर्य, यशवन्त कुमार,मुनेश्वर प्रसाद, धीरेंद्र कुमार, मो. जावेद,गुंजन कुमार सहित अनेक व्यक्तियों ने संबोधित किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट