SITAMARHI: जिले के रुन्नीसैदपुर अरे तनी रुक जा, जान का लेबे ए बबुआ। उक्त दर्द भरी बातें बुजुर्ग महिला की है जो प्रखंड प्रखंड कार्यालय के ब्लाक काउंटर नंबर एक व दो पर नये राशन कार्ड बनाने एवं राशन कार्ड हेतु आवासीय प्रमाण पत्र के लिए अपनी आवेदन जमा करने के लिए गुरुवार को सुबह से कतार में खड़ी थी और काउंटर खुलते ही मची अफरा-तफरी के दौरान उसकी सांसे फूलने लगी।
राशन कार्ड बनवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रही। कुछ अपने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए तो बुजुर्ग महिलाएं थक हार कर जमीन पर बैठी अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच अचानक आवाज आई महिलाओं के लिए अलग काउंटर खुल गया है इतना सुनते ही पूर्व से लगी लाइन को तोड़कर सैकड़ों महिलाएं उस काउंटर की ओर भागने लगी।
इस भागमभाग में किसी के बच्चे चीख रहे थे। तो बुजुर्ग महिला दर्द से कराह रही थी। भीड़ को देखकर काउंटर पर आवेदन लेने के लिए लगाये गये कर्मियों के भी हाथ पांव फूल रहे थे। जिसके बाद ऐसी स्थिति हो गई कि उसे संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
राशनकार्ड के बनवाने के लिए उमड़ी भीड़ में एक बात खास रही कि पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही। वहीं बहुत सारे लोग ये जानकारी लेते रहे कि नये राशनकार्ड बनाने के लिए कौन-कौन से कागजात अनिवार्य है। नये राशनकार्ड बनाने के प्रखंड कार्यालय में आने वाले ऐसे भी आवेदक देखे जा रहे हैं जो बुलेरो, स्कॉर्पियो तथा बुलेट औरअपाची जैसे महंगी गाड़ियों से आ रहे थे।
वहीं समयाभाव के कारण बहुत सारे लोग बिना आवेदन जमा किये ही बैरंग मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए। भारी भीड़ को देखते हुए सैकड़ों लोगों ने अपनी आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन को ऑन लाइन आबेदन देने का निर्णय लिया कई लोग करोना वायरस की दर से काफी लोग पीछे देखने को मिला भीड़ की जानकारी मिलती है वीडियो धनंजय राम थाना अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह महिला कांस्टेबल दल बल के साथ पहुंच कर काफी भीड़ की सामना किया लोगों को समझा-बुझाकर सभी लोगों का फार्म लेकर सभी लोगों की प्रखंड बाय प्रखंड सभी को रिसीविंग देने का वीडियो धनंजय राम ने निर्णय लिया .
नीचे लिखे लिस्ट
प्रखण्ड विकास कार्यालय , रून्नीसैदपुर 1 बरहेता लोक सेवाओं का अधिकार अन्तर्गत नया राशन कार्ड हेतु निग्न प्रकार पंचायत चार आवेदन प्राप्त किया जायगा । क्रमांक पंचायत का नाम आवेदन प्राप्ति की तिथि अथरी ( प्रतिमाह ) 2 | गिद्वाफुलरिया 04.12.2020 3 थुम्मा 4 धनुषी महिसार मानिकचौक पश्चिमी बलुआ 8 बुलन्दपुर | ओलीपुर 10 गादा महेशाफरकपुर 12 प्रेमनगर 13 09.12.2020 14 सिरखिरिया 15 खड़का 16 कौरिया लालपुर 10.12.2020 तिलकताजपुर 18 महिन्दवारा 19 मानिकचौक उत्तरी 11.12.2020 20 मानिकचौक दक्षिणी 21 बेलाही नीलकंठ 22 देवनाबुजुर्ग 12.12.2020 23 टिकौली 24 गुरदह उर्फ गौसनगर 25 रून्नीसैदपुर उत्तरी 14.12.2020 26 | रून्नीसैदपुर दक्षिणी 27 रून्नीसैदपुर मध्य 28 बघाड़ी 15.12.2020 29 | मधौलशानी 30 मोरसंड 31 बगाही रामनगर 16.12.2020 32 रैन विशुनी 33 गंगवारा बुजुर्ग आदेशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रून्नीसैदपुर.
सीतामढ़ी से सरोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट