घटना के संबंध में जानकारी है कि खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन स्थित पोल संख्या 47/02 पर एक पुरुष का शव मिला। इस मृतक की पहचान पंकज कुमार मिश्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वह फर्नीचर का व्यवसाय करता था।
स्वजनों से मिली जानकारी के मुताबिक पंकज मंगलवार की सुबह दुकान जाने के लिए घर से निकला था। इस क्रम में रेलवे ट्रैक के रास्ते घर जाने के क्रम में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वैनी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं दूसरी घटना वारिसनगर की है। वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था, उसी क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया।
मृत युवक की पहचान विजय पासवान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।