बताया जा रहा है कि सोमवार रात भीमपुर वार्ड 10 में सामा चकेवा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। वहां एएसआई पहुंचे और कुछ देर के बाद अपना मोबाइल दूसरे को थमाकर निकल गए। वहां से सीधे एक महिला के घर में घुसा। शंका होने पर गाँव वाले भी पीछे से घर में घुसे।
एएसआई को आपत्तिजनक हालत में देखकर सब हैरान रह गए। थोड़ी ही देर में भीड़ जुट गई। एएसआई की इस हरकत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई। एसपी ने त्रिवेणीगंज एसडीपीओ को मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस विभाग कुछ भी कहने से बच रही है।
कटिहार में एएसआई को महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में देखकर बंधक बनाकर मारपीट
इससे पहले कटिहार में बरारी थाना क्षेत्र के बरारी घाट में बीते 12 नवंबर को आपत्तिजनक स्थिति में एक एएसआई को महिला के साथ देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई। घटना की सूचना पर बरारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस पदाधिकारी को लोगों के आक्रोश से बचाने में सफल रहे।
ग्रामीणों के मुताबिक एएसआई शादीशुदा महिला के साथ पिछले कई दिनों से अवैध संबंध बनाकर रखा था। इसका विरोध महिला के पति द्वारा किया जा रहा था। विरोध करने के बाद भी एएसआई अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था।
घटना की रात बारसोई थाना के सहायक अवर निरीक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक में सबसे पहले महिला की ननद ने देखा। आपत्तिजनक स्थिति में देखकर शोर मचाए जाने के बाद लोग पहुंचे और एएसआई को बंधक बना लिया।
उसके हाथ पैर बांधे गए। महिला के पति के मुताबिक संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने उसे हाथ बांधकर घर में बंद कर दिया था और उसकी पत्नी के साथ गंदी हरकत कर रहा था। आक्रोशित लोग थाना अध्यक्ष से लोग एसपी को बुलाने और संबंधित एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
पुलिस के द्वारा समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और फिर आरोपी पुलिस पदाधिकारी को बरारी थाना अध्यक्ष मुक्त लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले आए। घटना की पुष्टि आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने भी की थी।