2020/12/01

गया में 3, कैमूर में 1 की मौत, पूर्णिया में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, रोहतास में पत्नी की मौत, पति घायल

BIHAR-कई जिलों से सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबरें आई। गया में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई, पूर्णिया में ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया, कैमूर में तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं, नालंदा में बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कई लोग घायल हैं।

ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के महापुर के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।औरंगाबाद जिले के बुधवा गांव से आने ​​​ के दौरान ​टैंकर ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। गाड़ी के आमने-सामने की टक्कर में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 

जीटी रोड के उत्तरी लेन में दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। हादसे में घायल लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। मृतकों में जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना के खरौना गांव निवासी संत सिंह, सुशांत सिंह और राज किशोर सिंह हैं। घायलों में संतोष कुमार सिंह और सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।

पूर्णिया में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला

वहीं, पूर्णिया के गिरिजा चौक पर ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ। मृतक की पहचान दमका चौक निवासी मो. मुख्तार (45) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही के हाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के परिजनों के अनुसार मुख्तार गाड़ी का सीट कवर बनाने का काम करता था। मंगलवार को सुबह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गिरिजाचौक पर टैक्टर ने उसे कुचल दिया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।

नालंदा में हादसा
नालंदा के दीवान मोहल्ले में बोलेरो पलटने से कई लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो पर बारात में शामिल होने के लिए लोग जा रहे थे। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक डिवायडर से टकराने के बाद हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि बोलेरो का ड्राइवर नशे में था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैमूर में सड़क हादसा
कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के भरियावा चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

  • रोहतास के डिहरी कोयला डीपो नहर के पास सड़क हादसा
  • स्कूटी पर सवार महिला की मौत, पति घायल
  • गोपालगंज में सड़क हादसे में महिला की मौत
  • बीमार पिता को देखने जा रही थी मृतक
  • तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने कुचला