2020/12/04

समस्तीपुर में 16 केंद्रों पर होगी प्रवर्तन अवर निरीक्षक की आरंभिक परीक्षा, चल रही तैयारी

SAMASTIPUR : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा प्रवर्तन अवर निरीक्षक की लिखित परीक्षा छह दिसंबर को होगी। जिले में भी 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा में 5685 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को 8:30 बजे परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग करनी है। दो घंटे की परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

सभी केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर जोनल दंडाधिकारी भी बनाए गए हैं। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का आदेश दिया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की परीक्षा के सफल संचालन में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कतापूर्वक करना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

परीक्षा में किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गजट लेकर जाने पर पूरी पाबंदी रहेगी। इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी सामग्री व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगा रहेगा।

केंद्राधीक्षक कराएंगे फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन

डीएम ने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक अपने-अपने केंद्रों पर परीक्षा के दिन पर्याप्त रोशनी, जनरेटर, पेयजल की व्यवस्था एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिजिकल डिस्टेसिग, परीक्षा हॉल एवं शौचालयों का सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिग, अभ्यर्थियों को प्रवेश गेट पर फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सुरक्षित प्रवेश एवं सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।

अग्निशमन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि एक अग्निशमन वाहन चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एक एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टैटिक दंडाधिकारी

परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले में 16 केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, प्रश्न पत्र वितरण-सह-गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी 16 केंद्रों पर प्रेक्षकों की प्रतिनियक्ति कर दी गई है।

एसडीओ ने परीक्षा केंद्र में समीप लगाया निषेधज्ञा

अनुमंडल पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने सभी परीक्षा केंद्रों के समीप शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर धारा 144 के तहत निषेधज्ञा लागू किया। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो रहा है। परीक्षा अवधि में केंद्रों के समीप

परीक्षा                                                              परीक्षार्थियों की संख्या

एसके इंटर उच्च विद्यालय जितवारपुर                            548

प्रभावती राम दुलारी इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम 

                  400

विधि महाविद्यालय                                                     336

सरयुग महाविद्यालय मोहनपुर                                      250

होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर                                   480

महिला महाविद्यालय                                                  300

राजकीय बालिका इंटर उच्च विद्यालय काशीपुर               250

मोडल इंटर स्कूल                                                        336

गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय       393

टेक्नो मिशन स्कूल मोहनपुर                                          216

तिरहुत एकेडमी काशीपुर                                              400

आरएसबी इंटर विद्यालय                                              336

सेंट्रल पब्लिक स्कूल ताजपुर रोड                                  300

डीएवी पब्लिक स्कूल                                                    300

इंटर श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर                          360

जीकेपी कॉलेज कर्पूरीग्राम                                           480