2020/12/04

प्रेमिका ने प्रेमी के सामने रखी शर्त, मेरा सोना खरीद लो वर्ना तुम्हारी नींद हराम कर दूंगी

DESK :तुम मेरा सोना खरीद लो, वर्ना में तुम्हारी नींदें हराम कर दूंगी। ऐसा सबक सिखाउंगी कि जिंदगी भर किसी को धोखा देने लायक नहीं रहोगे। दस साल तक प्रेम संबंध रखने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से शादी की तारीख तय करने के बाद उसे धोखा दे दिया। प्रेमिका से पहले वह घर वालों की पसंद की युवती से फेरे लेने की तैयारी कर रहा था। इसकी भनक प्रेमिका को लगने पर वह गुरुग्राम से अागरा आ गई। प्रेमी की हरकत से नाराज प्रेमिका ने महिला हेल्पलाइन से मदद मांगी। मामला पुलिस का होने के चलते उसे संबंधित थाने भेजा गया।

मामला जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवक का है। वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में कार्यरत युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों में दस साल से संबंध चल रहे थे। युवक ने प्रेमिका से शादी का वादा कर रखा था। लाकडाउन में वह घर लौट आया। इस बीच कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। मगर, प्रेमिका मोबाइल से उसके संपर्क में रही। प्रेमी के साथ शादी की तैयारी के लिए प्रेमिका ने कई साल पहले तैयारी शुरू कर दी थी। उसने मकान के लिए लोन ले रखा था। इसके अलावा शादी के लिए करीब पांच लाख के जेवरात खरीद लिए थे। प्रेमी ने उससे नवंबर में शादी का वादा किया था। इस पर प्रेमिका ने मैरिज होम भी बुक करा लिया था। वहां भी पेशगी में रकम दे रखी थी।

इस बीच प्रेमी ने अचानक प्रेमिका से फोन पर बात करना बंद कर दिया। कई दिन तक बात नहीं होने पर प्रेमिका ने प्रेमी के बारे में छानबीन शुरू की ताे पता चला कि वह उसकी जगह किसी और से शादी करने की तैयारी कर रहा है। प्रेमी के स्वजन ने उसका रिश्ता तय कर दिया है। यह पता चलने पर प्रेमिका पिछले सप्ताह अागरा आ गई। उसने महिला हेल्पलाइन आशा ज्योति केंद्र पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। वह प्रेमी की हरकत से काफी नाराज थी। प्रेमिका ने स्टाफ को बताया कि प्रेमी एक बार पहले भी उसे धोखा दे चुका है। इसलिए वह अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। मगर, उसे सबक सिखाए बिना भी नहीं छोड़ना चाहती थी। इससे कि वह दोबारा किसी के साथ इस तरह की हरकत करने से बाज आए। आशा ज्योति केंद्र पहुंची मदद मांगने पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी को फोन करके उसके सामने अजब-गजब शर्त रख दी। प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि वह उसके अपनी शादी के लिए द्वारा खरीदा गया करीब पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर बदले उसे पांच लाख रुपये का भुगतान कर दे। वर्ना वह उसकी नींदे हराम कर देगी। प्रेमी को उसकी शर्त माननी पड़ी। इसके बाद आशा ज्योति केंद्र द्वारा प्रेमिका को संबंधित थाने जगदीशपुरा भेजा गया।