2020/12/29

खिताब:मिसेज यूनिवर्स की प्रतियोगिता में माया कुकी को 14वां स्थान

JHARKHAND : नामकुम में रहने वाली मिसेज इंडिया क्वाॅरेंटाइन क्वीन का खिताब हासिल करने वाली माया कुकी ने मिसेज यूनिवर्स की प्रतियोगिता में 88 प्रतिभागियों में 14वां स्थान हासिल किया। माया भारत की ओर से प्रतिभागी थीं। प्रतिभागियों का चयन वोटिंग के आधार पर ऑनलाइन हुआ।

माया को 19940 वोट मिले। प्रतियोगिता में मिसेज यूनिवर्स का खिताब कजाकिस्तान की महिला को मिला। उन्हें 81 हजार वोट प्राप्त हुआ था। माया ने बताया कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि दुनिया से 88 महिलाओं के बीच उन्हें 14वां स्थान मिला है।