2020/12/29

विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर धर्मेगौड़ा ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

KARNATAK : कर्नाटक के राज्य विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा का शव चिक्कमगलुरु के कडूर के पास एक रेलवे ट्रैक पर पाया गया। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या हो इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पूर्व पीएम और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने इसपर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य विधान परिषद के सभापति और जेडीएस नेता एसएल धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की खबर जानकर चौंक गया हूं। वह एक शांत और सभ्य आदमी थे। यह राज्य का नुकसान है।