BIHAR-SAMASTIPUR- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष चालू हो गया है।
इसमें प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DM ने संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर पीसीसीपी के पहुंचने, रात्रि में पीठासीन पदाधिकारियों को मशीन के साथ आवश्यक कागजात सुपुर्द करने, सुबह 5.30 बजे मॉक पोल करने, फिर डिलीट करने एवं मॉक पोल प्रमाण पत्र भरने के साथ-साथ सात बजे मतदान शुरू होने संबंधी सभी सूचनाओं को संग्रहित कर आने वाली समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।
नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारियों को त्वरित समस्याओं के निष्पादन करने को कहा। जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में 24 घंटे कार्य करना शुरू कर दिया है। 01 नवंबर से 08 नवंबर तक यह संचालित रहेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष में लगाए गए विधानसभा वार टेलीफोन पर सूचनाओं का संग्रह किया जाएगा। वहीं त्वरित निष्पादन मास्टर ट्रेनरों के द्वारा किया जा रहा है। कक्ष में वेबकास्टिग से जुड़े व्यवस्थाओं को देखने के लिए टीवी की व्यवस्था की गई है। जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 तारीख को होने वाले मतदान के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा चुकी है।
मतदान दल पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर से रवाना हो चुके हैं। डीएम के निर्देश के बाद पीसीसीपी एवं पुलिस बल अपने मतदान केंद्र के लिए जा चुके हैं, जिसकी सूचना लगातार प्राप्त की जा रही है।
मौके पर सहायक समाहर्ता विक्रम वीरकर, अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, ओएसडी अली अकरम, मुख्य प्रशिक्षक मुकेश कुमार, मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव आदि मौजूद थे।