घटना पहली नवंबर की रात की है। मृतका के मायके पक्ष के लोग 5 लाख रुपए दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दहेज के लिए पति गणपति राय, सास वर्णमाला देवी, विनोद राय कुल तीन लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता कुशेश्वरस्थाना थाना क्षेत्र के वरना निवासी अरूण राय की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है।
उनका कहना है कि इसी साल 24 जून को उनकी पुत्री नेहा कुमारी की शादी नगर थाना क्षेत्र के नवटोलिया शुभंकरपुर निवासी गणपति राय के साथ हुई थी।
घटना को अंजाम देने के बाद मृतका के पति गणपति राय सहित ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।