एनडीआरएफ आपदा राहत बचाव कार्यों के साथ-साथ समाज - देश के विकास और प्रगति में अपना सकारात्मक योगदान देती रहती है। भारत सरकार ने 19 नवंबर 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
तब से देश में 26 नवंबर, संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया था। यह दुनिया के सभी संविधानों के परखने के बाद बनाया था। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है।
इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कमांडेंट कोशलेश राय, अन्य अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा 11 एनडीआरएफ वाराणसी मुख्यालय, सभी तैनात टीमों लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज व भोपाल में किया गया।