इस बावत पीडि़त विवाहिता सविता देवी ने पति रवीन्द्र चौधरी,राधेश्याम चौधरी ,मंजू देवी व हरिलाल चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 मे रवीन्द्र चौधरी से हुई थी।
शादी में पिता के हैसियत के अनुसार नगद छह लाख रुपये ,बाइक ,कपड़ा व बर्तन आदि समान उपहार स्वरूप दिया था। विवाहिता को एक बेटा भी है। शादी के एक वर्ष बाद सभी आरोपी एक भर सोने की चेन व अंगूठी के लिए विवाहिता को प्रताडि़त करने लगे। नही मिलने पर आरोपियों ने विवाहिता के साथ कई बार मारपीट किया तथा केरोसिन से जलाने की कोशिश की।
पीडित महिला किसी तरह अपने आप को आरोपियों से बचाती रही। इधर बीते 13 नवम्बर को सभी आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जान मारने की कोशिश किया।पीडित महिला ने अपनी जान बचाकर एक मदरसे मे शरण ली तथा पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कांड अंकित कर पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।