2020/11/24

सहरसा में फंदे से लटका युवक का शव पुलिस ने किया बरामद,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

BIHAR-SAHARSA- जिले के सदर थाना क्षेत्र के एमएलटी कॉलेज के समीप किराना दुकान में काम कर रहे एक युवक ने दुकान के ऊपर गोदाम में ही गेट पर्दा टाइप के कपड़े से लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

दुकान मालिक नीतीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दिलखुश कुमार जो सौरबाजार का रहने वाला था और मेरे यहाँ लगभग एक साल से किराना दुकान पर कर्मी के रूप में काम कर रहा था। 

रोजाना की तरह आज भी वे अपनी ड्यूटी पर आया दुकान खोलने के बाद ऊपर गोदाम में गया जिसके बाद वो काफी देर तक नीचे नही गया जब हम खुद ऊपर तलाश करने गए तो देखा कि गोदाम में उसकी लाश गेटपर्दा टाइप के कपड़े से लटका हुआ था। 

जिस के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए है। 

उन्होंने कहा कि फंदे से लटका एक शव बरामद किया गया है प्रथम दृष्टिकोण से ये आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है शव को कब्जे में लेकर फिलहाल पुलिस हर एक पहलुओं पर जांच में जुट गई है। 

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा