दरअसल, धार पुलिस की महिला कांस्टेबल की शादी होने वाली है. जिसके चलते वह अपनी शादी के कार्ड बांट रही थी. इसी दौरान उस युवक से महिला कांस्टेबल की मुलाकात हुई. उस युवक ने जब महिला कांस्टेबल की शादी का कार्ड देखा तो वह आपा खो बैठा.
आरोपी ने थाने की महिला कांस्टेबल पर गोली चला दी. गोली लगने से महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. इसके बाद आरोपी वहां से भागा नहीं बल्कि उसने खुद को भी गोली मार ली. वो भी खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा. दोनों को फौरन उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.
महर दोनों को गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें बड़वानी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. अब दोनों का इलाज वहीं चल रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.