बीच हत्या, लूट, डकैती एव अन्य काडों के फरारियों की
गिरफ्तारी हेतु महासमकालीन अभियान चालाया गया था।
जिसमें विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा 50 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 36 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में सदर अनुमंडल अन्तर्गत हत्या शीर्ष में 01 अपराधी, दहेज मृत्यु के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो में 12 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। रोसड़ा अनुमंडल अन्तर्गत हत्या के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो के 07 अपरधी को गिरपतार किया गया।
वहीं दलसिंहसराय अनुमंडत में हत्या के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो के 09 अपराधी को गिरफ्तार किया गया और पटोरी अनुमंडल में 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमे हत्या शीर्ष के 03 एवं दहेज मृत्यु के 01 अभियुक्त हैं।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट