मामला जहानाबाद जिले के घोषी थाना के वैना गॉव का है। जहाँ के अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा ने आज अपनी पुनः एक ऊँगली जीत की खुशी में काट डाली। उन्होंने सबसे पहले 2005 में नीतीश कुमार जब पहली बार मुख्यमंत्री की शपथ लिए थे। तब से यह अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा का यह सिलसिला जारी है। उसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी उँगली 2010 में काटी। उसके बाद उन्होंने अपनी तीसरी ऊँगली 2015 में काटी और आज उन्होंने अपनी चौथी उँगली भी काट डाली ।
अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा का कहना है। कि जब जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठेगे तब तब हम अपनी एक एक उँगली की बलि देते रहेंगे।यह खुशी मनाने का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। जो कि अपने आप मे लोगो को हैरानी में डाल देने वाला है।