विशेष कोर्ट ने इस मामले में उनकी पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। इस मामले में उनकी उपस्थित होने पर लालू प्रसाद की ओर से नियमित जमानत अर्जी दायर की गई।
इस जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने लालू प्रसाद को नियमित जमानत दे दी।
परिवादी के वकील विनय शंकर दूबे ने बताया कि लालू प्रसाद के खिलाफ उदयकांत मिश्र ने यह मुकदमा वर्ष 2017 में दायर किया था, जिसमें वादी ने लालू प्रसाद पर मानहानि करने का आरोप लगाया था कि भागलपुर कि एक सभा में वादी के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सृजन घोटाला में नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है।
लालू प्रसाद ने जमानत के लिए हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई का आग्रह किया
चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दायर जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है।
इसके लिए हाईकोर्ट में आवेदन देकर कहा गया है कि छह नवंबर को लालू से संबंधित एक मामले की सुनवाई है। इसी दिन जमानत याचिका पर भी सुनवाई की जाए।