2020/11/02

थाना पर पहुँच कर, सर मेरी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है, मेरी मदद कीजिये..

BIHAR-लखीसराय- मारपीट, लूट, छिनतई, घरेलू विवाद आदि मामलों में उलझी पुलिस के सामने सोमवार को प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया कि थाने में मौजूद महिला पुलिस पदाधिकारी भी हैरान हो गए। 

शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 14 मारवाड़ी मोहल्ला स्थित जगदंबा मार्केट निवासी धनुषधारी उर्फ नवीन ने सोमवार को लखीसराय थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है। पत्नी अपने नए पति के साथ रह रही है। पांच साल की बेटी भी है जो उसी के साथ है।

 मुझे पत्नी चाहिए मदद करिए। धनुषधारी उर्फ नवीन ने बताया कि बेगूसराय जिले के विशनपुर गांव की सोनी कुमारी के साथ वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी भी है। पति-पत्नी शहर के पुरानी बाजार मारवाड़ी मोहल्ला में रहते हैं।

 नया बाजार कबैया रोड निवासी राज कुमार मोदी उर्फ बजरंगी के पुत्र संजीव कुमार उसके साथ मिलकर फेरी का काम करता था। इस कारण दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और उसका घर आना जाना शुरू हो गया। 

उसने मेरी पत्नी सोनी को प्रेम जाल में फंसा लिया। चुपके से दोनों ने शादी भी कर ली है। थाने में दिए आवेदन में धनुषधारी ने लिखा है कि 31 अक्टूबर को उसकी पत्नी बाजार के लिए घर से निकली थी फिर वापस नहीं लौटी है।