BIHAR-samastipur-जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सोमवार को चार अपराधियों ने फ्लिपकॉर्ट कंपनी के कर्मी से 15 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए।
इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब कर्मी के द्वारा कार्यालय से रुपये लेकर बैंक में जमा कराने के लिए ले जाया जा रहा था। रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी भाग निकले। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मालीनगर के शैल भवन में स्थित फ्लिपकॉर्ट कंपनी के कार्यालय से वरीय पदाधिकारी के आदेश पर कंपनी के कर्मी राजा कुमार 15 लाख 60 हजार रुपये लेकर मधुरापुर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने के लिए जा रहा था।
कंपनी का कर्मी इसी थाना क्षेत्र के कुशियारी चौक का रहने वाला कमल महतो का पुत्र है। बताया जाता है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर स्थित कार्यालय से वह रुपये लेकर निकला।
इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पूसा-कल्याणपुर पथ पर मटियारा चौक के निकट पिस्तौल की नोंक पर उससे रुपये लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भाग निकले। इसकी सूचना तुरंत कर्मी ने कल्याणपुर थाना को दी।